25 Apr 2024, 21:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 11 यात्रियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 2:38PM | Updated Date: Jul 5 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 11 यात्रियों की मौत हो गई। मंगलवार रात जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में भूस्खलन आया जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा -  बालटाल मार्ग पर रेलपत्री और बरारीमार्ग के बीच भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि चार पुरूषों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए है।
 
उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और शवों को बालटाल आधार अस्पताल लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस अन्य सुरक्षा बल तथा बचाव एजेंसियां काम में जुटे हैं। इससे पहले तीन श्रद्धालुओं की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई थी जिससे इस साल यात्रा के दौरान मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 11 हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »