29 Mar 2024, 05:29:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

4 साल बाद मोदी सरकार ने पूरा किया ये वादा, किसानों को दी बड़ी सौगात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 11:01AM | Updated Date: Jul 5 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 2019 आम चुनाव से पहले बजट की घोषणा पर अमल करते हुए मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। फसल की लागत मूल्य से 50 फीसदी अधिक दाम देने के वादे के तहत केंद्रीय कैबिनेट ने खरीफ फसलों के नए समर्थन मूल्य को मंजूरी दी है। 
 
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 200 रुपए बढ़ाकर 1,750 रुपए क्विंटल कर दिया गया है, जबकि ए ग्रेड धान पर 160 रुपए का इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी बढ़ाने से सरकार पर 15 हजार करोड़ का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वृद्धि को ऐतिहासिक बताया है। 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में अधिकतम वृद्धि रागी में हुई है। इसका एमएसपी 1900 रुपए बढ़ाकर 2,897 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। मक्का का समर्थन मूल्य 1425 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1700 रुपए किया गया। 
 
किसानों से किया चुनावी वादा पूरा 
भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में किसानों से साथ चुनावी वादा किया था कि वह किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाएगी। इसे पूरा करने के लिए सरकार ने इस साल पहली फरवरी को पेश किए गए अपने आखिरी पूर्ण बजट में इस वादे को पूरा करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों से संबंधित समिति ने बुधवार को 14 खरीफ फसलों के एमएसपी के प्रस्तावों पर मुहर लगाई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »