19 Apr 2024, 07:05:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2018 4:36PM | Updated Date: Jul 1 2018 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर तकरीबन 03.37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में है।
 
भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने ज्यादा महसूस किया। हालांकि अभी तक भूकंप से जान-माल के कोई नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही दहशत में अधिकतर लोग फौरन घरों से बाहर आ गए।
 
गौरतलब है कि दिल्ली भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद की हाईराइज बिल्डिंग में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए गए। हालांकि ये झटके हल्के बताए जा रहे हैं। लिहाजा लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊंची इमारतों में घरों मे लगे पंखे-झूमर हिलने लगे, जिससे लोगों को भूकंप आने का पता चला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »