23 Apr 2024, 19:53:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मैने अपील नहीं की, फिर भी 42 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने रेल किराए में छूट नहीं ली: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2018 12:04PM | Updated Date: Jun 30 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली एम्स में नेशनल एजिंग इंस्टीट्यूट की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरी एक अपील पर 1 करोड़ 25 लाख लोगों ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी। पिछले 9 महीने में 42 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने मर्जी से रेल किराए में छूट नहीं ली, जबकि इसके लिए मैंने किसी से कहा भी नहीं। इन लोगों की सराहना करता हूं। बीते 4 सालों में देश में ईमानदारी का माहौल बना है।
 
लोग विकास में योगदान देने के लिए खुद आगे आ रहे हैं। ट्रैक्स चुकाने वालों को भरोसा है कि उनके द्वारा भरे गए पैसे विकास के लिए खर्च किए जाएंगे। मोदी ने बताया कि उनकी दूसरी अपील पर प्राइवेट डॉक्टरों ने हर महीने की 9 तारीख को मुफ्त में गर्भवती महिलाओं का इलाज शुरू किया। गरीब और पिछड़े इलाकों से आने वाली करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं का इसका फायदा मिला है। उन्होंने केंद्र की आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र किया। कहा कि ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों को योजनाओं से जोड़ा जा चुका है। गरीबों और मध्यम वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »