29 Mar 2024, 07:15:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी ने कहा-वाड्रा टैक्स चोरी कर रहे हैं, राहुल जवाब दें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2018 10:31AM | Updated Date: Jun 28 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी ने  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा को लेकर निशाना साधा है। दरअसल इनकम टैक्स विभाग ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को टैक्स नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि 2010 -11 में रॉबर्ट वाड्रा ने बताया था कि उनकी आमदनी 37 लाख थी वहीं अब पता चला है कि उनकी एक साल की आमदनी 43 करोड़ थी।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस देश के भष्ट लोगों में भय देखने को मिल रहा है। इनमें से एक हैं रॉबर्ट वाड्रा और दूसरे हैं विजय माल्या। जिनके पास बेनामी प्रॉपर्टी थी उनके ऊपर भूकंप आ गया है। रॉबर्ट वाड्रा को आज 25 करोड़ रुपये का भुगतान देना है। इनकम टैक्स द्वारा 25.8 करोड़ रुपये का बकाया जो उन्होंने 2010 और 2011 में छुपाया था उसे देने की बात की है। राहुल गांधी और गांधी परिवार को 'नामदार बेनामी ' नाम से बुलाना चाहिए। 
 
संबित पात्रा ने कहा कि हम राहुल गांधी जी से सवाल पूछना चाहते हैं कि इतने वर्षों तक जब रॉबर्ट वाड्रा ऐसे मामलों में लिप्त थे तो यूपीए ने उनपर ध्यान क्यों नही दिया? 2008 में ब्लू बरीजर कंपनी के डायरेक्टर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी थे उसके पश्चात प्रियंका गांधी कंपनी से निकल जाती हैं और कृष्णन श्रीवासन इसके डायरेक्टर बनते हैं। 
 
उसके बाद जो टैक्स का बकाया था वो आमदनी छुपाकर नहीं देना गैरकानूनी है।संबित पात्रा ने कहा कि 2016 में लिखी गयी चिट्ठी में विजय माल्या बताते हैं कि मैं बैंक डिफॉल्ट का 'पोस्टर बॉय' बन गया हूं और वो पहले खुश थे लेकिन अब दुखी हैं क्योंकि केंद्र सरकार टैक्स न देने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »