23 Apr 2024, 15:43:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश है भारत, पहले था अफगानिस्तान सबसे आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 12:28PM | Updated Date: Jun 27 2018 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। द थॉमसन रिट्यूर्स फाउंडेशन द्वारा किए गए एक सर्वे में भारत में महिलाओं को लेकर शर्मनाक खुलासा किया गया है। इस सर्वे के मुताबिक महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में भारत नंबर वन पर है। आतंकवाद से प्रभावित अफगानिस्तान और युद्धग्रस्त सीरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पाकिस्तान नंबर छह पर है, जबकि अमरीका दसवें नंबर पर। इस सर्वे में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले करीब 550 एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे। इन्हें 193 देशों में महिलाओं के लिए बदतर देशों में टॉप 10 रैंक देने को कहा गया था।
 
पहले अफगानिस्तान था सबसे आगे
फाउंडेशन के अनुसार इससे पहले 2011 में कराए गए इस तरह के सर्वेक्षण में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में क्रमश: अफगानिस्तान, कांगो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया थे। सर्वे में लोगों से पूछा गया कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों में से वे पांच देश कौन से हैं जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक हैं और वे  यौन हिंसा और उत्पीड़न जैसे मामलों में में बहुत खराब हैं। 
 
यौन शोषण: पांच पादरियों का ट्रांसफर
केरल के एक चर्च ने अपने पांच पादरियों का ट्रांसफर कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने चर्च में कन्फेशन करने आई एक महिला का यौन शोषण किया था। यह मामला केरल के कोट्टायम जिला स्थित मलंकारा आॅर्थोडक्स चर्च का है।
 
दाती की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
दिल्ली की साकेत अदालत ने अपनी ही शिष्या के साथ दुष्कर्म के आरोपी दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित शनिधाम मंदिर के संचालक दाती महाराज की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »