29 Mar 2024, 19:54:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 9:42AM | Updated Date: Jun 27 2018 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह हुई बारिश से दिल्लीवासियों ने राहत की सांस ली। इस बारिश को प्री-मॉनसून बताया जा रहा है। वहीं मंगलवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
 
मौसम विभाग ने तीन दिनों तक उत्तर भारत में मानसून आने की संभावना जताई थी लेकिन उससे पहले ही पंजाब और दिल्ली में बारिश से मौसम में हल्का बदलाव हुआ है।
 
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »