25 Apr 2024, 23:19:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कचरा फेंकने वाले ने विराट और अनुष्का को भेजा कानूनी नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 1:58PM | Updated Date: Jun 25 2018 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुष्का शर्मा को सड़क पर कचरा फेंकने वाले अरहान सिंह को डांटना महंगा पड़ गया है। इस घटना पर अरहान ने अनुष्का और विराट कोहली को कानूनी नोटिस भेज दिया है। नोटिस शनिवार को भेजा गया। जिसमें अरहान ने सोशल मीडिया पर उनकी किरकिरी होने का आरोप लगाया है।
 
यह मामला उस वक्त सामने आया था जब विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें अनुष्का लग्जरी कार में बैठे अरहान को सड़क पर प्लास्टिक कचरा फेंकने के लिए फटकार लगाती नजर आ रही हैं। वो कह रही हैं, आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं? आप प्लास्टिक की बोतल सड़क पर क्यों फेंक रहे हैं? आगे से ध्यान रखना, तुम सड़क पर ऐसे प्लास्टिक की बोतल नहीं फेंक सकते।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अरहान का कहना है, अब गेंद विराट और अनुष्का के पाले में है। अभी मैं कुछ नहीं कहूंगा। उचित होगा कि मुझे उनके जवाब का इंतजार करना चाहिए।
 
कांग्रेस नेता ने भी उठाए सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने भी ट्विटर पर विराट-अनुष्का से सवाल किया है। इसमें लिखा, सेलिब्रिटीज को कुछ अच्छा काम करते वक्त खुद को प्रमोट करने की जरूरत नहीं है। आप लोगों को कितनी पब्लिसिटी चाहिए?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »