19 Apr 2024, 23:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता ने कहा- बीजेपी लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में लगी हुई है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 12:25PM | Updated Date: Jun 22 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनाव जीतने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ करने और चुनाव नगद प्रयोग करने का आरोप लगाया।
 
ममता ने कहा, ईवीएम से छेड़छाड़ करना बीजेपी की आदत है। वह पहले भी ऐसा कर चुकी है और आने वाले चुनावों में भी ऐसा ही करेगी। इसलिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना चाहिए और उनकी निगरानी करनी चाहिए।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा, हम भाजपा की तरह नहीं हैं जो नोटबंदी के नाम पर लोगों से पैसे लेती हैं और उसके बाद चुनाव जीतने के लिए अनैतिक रूप से लोगों के बीच नगद का वितरण करती है।" इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी को 'चरमपंथी संगठन' भी करार दिया है। 
 
टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जो लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में लगी हुई है। ममता बनर्जी ने कहा, हम बीजेपी की तरह चरमपंथी संगठन नहीं हैं। वे अहंकारी और असहिष्णु हैं। धार्मिक रूप से पक्षपाती भी हैं। बीजेपी मुस्लिमों, ईसाइयों, सिखों को पसंद नहीं करते। वे हिंदुओं में भी अगड़ी जाति और पिछड़ी जाति के लोगों के बीच भेदभाव करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »