28 Mar 2024, 16:35:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खुशखबरीः तीन लाख रेलवे कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 10:16AM | Updated Date: Jun 21 2018 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेलवे ने ग्रुप-सी के पदों पर काम कर रहे लाखों कर्मचारियों को अफसर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को प्रोन्नति कर ग्रुप-बी अधिकारियों का दर्जा देने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। एक माह बाद समिति की सिफारिशें लागू होने पर सालों से ग्रुप -सी के पदों पर कार्यरत कर्मचारी अधिकारी बन जाएंगे।
 
सूत्रों ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में 4600 रुपये ग्रेड पे कर्मचारियों को ग्रुप सी से प्रोन्नत कर ग्रुप-बी का दर्जा देने की बात कही गई। केंद्र सरकार व राज्य सरकारों में इस नियम को लागू कर दिया गया। लेकिन रेलवे में आज तक इस पर अमल नहीं किया गया।कई राज्य सरकारों से 4200 रुपये ग्रेड पे को ग्रुप-बी का दर्जा मिल चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »