नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल-चाल जाना। वाजपेयी पिछले सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। वाजपेयी का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने नायडू को बताया कि अभी उनकी हालत ठीक है और इसमें सुधार हो रहा है।
उप राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार नायडू ने वहां वाजपेयी के परिजनों के साथ भी बातचीत की। नायडू के साथ उनकी पत्नी भी थी। पूर्व प्रधानमंत्री को संक्रमण के उपचार के लिए गत 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।