20 Apr 2024, 22:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चार दिन बाद जोर पकड़ सकता है भटका हुआ मानसून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 9:43AM | Updated Date: Jun 18 2018 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण और पूर्वोत्तर में अच्छी बारिश के बावजूद मध्य एवं पूर्वी भारत में मानसून के आने में देरी हो गई है। हालांकि, दिल्ली में तय समय 29 जून को पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि 22 जून से देशभर में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद  उत्तर भारत में भी जोरदार बारिश होगी।
 
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. के.जे. रमेश के अनुसार, मानसून अभी तक पश्चिम बंगाल में ही ठिठका हुआ है। करीब-करीब यह स्थिति हमेशा होती है जब मानसून पश्चिम बंगाल का पड़ाव पूरा कर विराम लेता है। लेकिन इस बार यह विराम थोड़ा लंबा खिंच गया है। 12 जून से ठिठका मानसून अब 22 जून से ही सक्रिय हो पाएगा। 
 
मानसून को अब तक मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाना चाहिए था। इस हिसाब से इसमें थोड़ी देरी हो गई है। लेकिन विभाग को उम्मीद है कि 22 जून को सक्रिय होने के बाद एक सप्ताह के भीतर यह झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली तक छा जाएगा। दिल्ली में मानसून के आगमन की तिथि 29 जून है। उम्मीद है कि दिल्ली में तय समय पर मानसून पहुंच जाएगा। 
 
रमेश ने कहा कि अभी तक मानसून देश के दो हिस्सों दक्षिण एवं पूर्वोत्तर में पहुंचा है और दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। विभाग ने मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त कर रखी है।  इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं।
 
विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति बन रही है। लेकिन इसका प्रभार पर्वतीय राज्यों एवं उससे सटे मैदानी इलाकों में ही रहेगा। दिल्ली, हरियाणा और इससे सटे इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ छीटें या हल्की बारिश हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »