28 Mar 2024, 19:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नियों को छोड़ जाने वाले एनआरआई की बढ़ेगी मुश्किलें!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2018 10:07AM | Updated Date: Jun 15 2018 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एनआरआई शख्स से शादी कर अलगाव झेल रही महिलाओं की मदद के लिए सरकार नया प्लान बना रही है। सरकार नए नियमों के तहत आरोपी की संपत्ति जब्त कर उसका पासपोर्ट ले सकती है। एनआरआई विवाह से जुड़े मुद्दे के कानूनी समाधान के उपायों पर मंत्री समूह ने चर्चा की। एनआरआई पुरुषों का भारत में शादी करने के बाद पत्नियों को छोड़कर चले जाने की समस्या पर रोक लगाने के कानूनी उपायों पर चर्चा के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मंत्री समूह ने बैठक की। 
 
ऐसे पुरुषों के खिलाफ विदेश मंत्रालय की साइट पर अलग से समन जारी किया जाएगा, जो समन भेजे जाने पर कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, एनआआई पुरुषों से शादी के बाद परेशानी का सामना कर रही महिलाओं को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए एक प्रभावी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कहा, ‘एनआरआई विवाह के मामलों में महिलाओं के सामने पेश आ रही समस्याओं के कानूनी समाधान के बारे में विचार करने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक हुई।’
 
उसने कहा, ‘हम गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के आभारी हैं कि उन्होंने एनआरआई विवाह से जुड़े मुद्दे के समाधान के उपायों के लिए संपूर्ण ब्यौरे पर बातचीत की।’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा, ‘हम एनआरआई पुरुषों से शादी के बाद परेशानी का सामना कर रही महिलाओं को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए एक प्रभावी व्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »