28 Mar 2024, 23:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

10वें दिन भी गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी को मिली राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 9:28AM | Updated Date: Jun 8 2018 9:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। यूं तो पिछले कई दिनों से तेलों के दाम गिर रहे हैं लेकिन शुक्रवार की कटौती सबसे बड़ी है। यह लगातार दसवां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटने के तौर पर मिल रहा है. इस कटौती के बाद चार महानगरों की बात करें, तो सबसे सस्ता पेट्रोल फिलहाल दिल्ली में मिल रहा है। 

19 दिन तक लगातार कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पिछले 10 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला जारी है। हालांकि कीमतों में मिल रही यह राहत काफी कम है। पिछले 10 दिन में राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 1 रुपया और डीजल 73 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। कर्नाटक चुनाव से पहले और उसके बाद जिस रफ्तार से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे, उसके मुकाबले इनकी कीमतों में गिरावट काफी कम है। आपको बता दें कि 29 मई को पेट्रोल दिल्ली में सबसे अधिक 78.43 रुपए तक पहुंचा था, जो आज फिर 77.42 रुपए पहुंच गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »