29 Mar 2024, 01:20:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी पर बरसे जेटली, पूछा- कितना जानते हैं और कब जानेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2018 10:01AM | Updated Date: Jun 7 2018 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी सरकार पर बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ करने समेत कई बड़े आरोप लगाए। राहुल गांधी के इन आरोपों के जवाब में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पर एक ब्लॉगनुमा पोस्ट लिखा है। जेटली ने पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को न सिर्फ बेबुनियाद बताया है बल्कि राहुल गांधी के ज्ञान पर भी सवाल उठाया है। 

फेसबुक पोस्ट में जेटली ने लिखा, 'वह कितना जानते हैं? वह कब जानेंगे? मध्य प्रदेश में उनके भाषण को सुनकर इन सवालों के जवाब को लेकर मेरी जिज्ञासा की एक बार फिर पुष्टि हुई है।' जेटली ने मंदसौर के पिपलिया मंडी में राहुल गांधी की रैली के कुछ देर बाद ही फेसबुक ब्लॉग लिखा। मंदसौर में उसी जगह साल भर पहले पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हुई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में किसानों की समस्याओं और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर मोदी सरकार की तीखी आलोचना की। जवाब में जेटली ने अपने ब्लॉग में गांधी के आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया। शीर्ष 15 उद्योगपतियों के 2.5 लाख करोड़ के कर्ज को माफ किए जाने के राहुल गांधी के आरोपों पर जेटली ने लिखा, 'सरकार ने किसी भी उद्योगपति के एक रुपये के कर्ज तक को माफ नहीं किया है।' 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »