29 Mar 2024, 14:53:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह ने योग गुरु बाबा रामदेव से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2018 3:21PM | Updated Date: Jun 4 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनोन्मुखी कार्यों के लिए जनता का समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से योग गुरु बाबा रामदेव से सोमवार को उनके आश्रम में जाकर भेंट की। शाह ने सुबह करीब साढ़े दस बजे द्वारका लिंक रोड पर पुष्पांजलि फॉर्महाउस स्थित आश्रम में बाबा रामदेव से भेंट की। इस मौके पर भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल, महासचिव अनिल जैन और पार्टी में मीडिया विभाग के सहसंयोजक संजय मयूख भी उपस्थित थे। भाजपा अध्यक्ष ने बाबा रामदेव को मोदी सरकार की उपलब्धियों की एक पुस्तिका और साहित्य सौंपा और उन्हें सरकार के न्यू इंडिया के विजÞन की भी जानकारी दी। बाद में शाह ने आश्रम की गोशाला में जाकर गायों की सेवा भी की और उन्हें गुड़ खिलाया।

संपर्क फॉर समर्थन की शुरुआत 29 मई को की

शाह ने व्यापक व्यक्तिगत संपर्क अभियान 'संपर्क फॉर समर्थन' की शुरुआत 29 मई को की थी और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर ंिसह सुहाग तथा प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से उनके घर जा कर मुलाकÞात की थी। उन्होंने एक जून को पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव से भी उनके निवास पर जाकर संपर्क किया था। इस अभियान के तहत  शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कम-से-कम 50 प्रतिष्ठित एवं आम लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया है। ज्ञात हो कि भाजपा ने सरकार के काम पर जागरूकता पैदा करने और जनता के समर्थन के लिए व्यापक व्यक्तिगत संपर्क अभियान 'संपर्क फॉर समर्थन' प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान के तहत 'नमो एप' के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके अनुभवों से रू-ब-रू हो रहे हैं।

4000 प्रमुख कार्यकर्ता व 1 लाख प्रतिष्ठित लोगों से मिलेगी भाजपा

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ चर्चा करेंगे। पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, हर पार्टी कार्यकर्ता इस पहल में भाग ले रहे हैं। 4000 प्रमुख कार्यकर्ताओं में केन्द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा-नीत सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »