20 Apr 2024, 09:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेट एयरवेज के 158 यात्री फंसे, इंडिगो के 183 सवार बाल-बाल बचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2018 9:37AM | Updated Date: Jun 4 2018 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेट एयरवेज और इंडिगो एयरलाइन्स के यात्रियों को रविवार के दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेट एयरवेज के 158 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे। ये यात्री फ्लाइट 9डब्ल्यू-2314 मुंबई-अहमदाबाद के थे।
 
वहीं, दिल्ली से रांची के लिए टेक आॅफ कर चुके इंडिगो के वीटी-आईटीई नियो विमान को आपातकालीन स्थिति में दिल्ली में वापस उतार गया। एयरपोर्ट पर फंसे रहे जेट एयरवेज के यात्रियों के मुताबिक जेट स्टाफ ने बताया कि अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद पड़ा है, हालांकि बाद में जेट एयरवेज के अधिकारी ने बताया कि ऐसा विमान में तकनीकी खराबी के कारण हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »