20 Apr 2024, 11:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षा एवं आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाएंगे भारत सिंगापुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 4:41PM | Updated Date: Jun 1 2018 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। भारत एवं सिंगापुर ने नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक सहयोग और आतंकवाद के मुकाबले के लिए साइबर सुरक्षा सहयोग सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर कि और समग्र आर्थिक सहयोग समझौते की दूसरी समीक्षा पूरी करके इसके उन्नयन की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के बीच आज यहां हुई द्विपक्षीय शिखर बैठक में ये समझौते किये गए। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने अपनी सामरिक साझेदारी में रक्षा और सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया है। हम इन संबंधों में लगातार वृद्धि का हम स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा सिम्बैक्स के 25वें वर्ष पर मैं भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं को बधाई देता हूँ। शीघ्र ही हम त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास भी शीघ्र शुरू करेंगे। बार-बार होने वाले अभ्यासों तथा नौसैनिक सहयोग को ध्यान में रखते हुए नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक समझौता संपन्न होने का भी मैं स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में साइबर सुरक्षा तथा अतिवाद एवं आतंकवाद से निपटना हमारे सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्र होंगे। हम इन्हें अपने देशों के लिए सबसे बड़े खतरों में मानते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों पर अपनी चिंताओं को साझा किया। दोनों ने समुद्री सुरक्षा पर अपने सैद्धांतिक विचारों की पुन? पुष्टि की है और नियम आधारित व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »