29 Mar 2024, 02:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अपने नए बंगले में शिफ्ट हुए राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2015 11:52AM | Updated Date: Mar 29 2015 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह नए बंगलें में शिफ्ट हो गए हैं। अकबर रोड स्थित नए बंगले में वहां लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन उनकी पड़सी होंगी। गृहमंत्री बनने के 10 महीने बाद राजनाथ सिंह शुक्रवार को अष्टमी के दिन 17 अकबर रोड के टाइप-7 बंगले में शिफ्ट हुए ।
बताया गया है कि राजनाथ के नए बंगले में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था है। गौरतलब है कि हाइ लेवल थ्रेट की वजह से उन्हें जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध है।
इससे पूर्व गृह मंत्री अशोक रोड पर 38 नंबर के बंगले में रह रहे थे जो टाइप सात का बंगला है। अकबर रोड वाले बंगला नंबर 17 में उनसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी रह रहे थे और उन्होंने जनवरी में ही इस बंगले को खाली किया था। इसके बाद इसे गृह मंत्री के लिए तैयार किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »