29 Mar 2024, 03:52:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बैंकों में आज से दो दिन की हड़ताल - 10 लाख कर्मचारी होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 11:40AM | Updated Date: May 30 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर देश भर के बैंक कर्मचारी 30 मई से दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी यूनियन, केंद्र सरकार और बैंक मैनेजमेंट के बीच घंटों चली वार्ता सफल नहीं रही है। सरकार कम वेतन वृद्धि के मसले पर कर्मचारी संघ को मनाने में विफल रही है। बैठक में अपर मुख्य श्रम आयुक्त (सीएलसी) राजन वर्मा ने यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन के प्रतिनिधियों, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और बैंक प्रबंधन के संगठन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रस्तावित हड़ताल को खत्म कराने का पूरा प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन के बीच वेतन वृद्धि पर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 30 से 31 मई तक हड़ताल पर रहेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »