24 Apr 2024, 15:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘आप’ विधायक के घर फायरिंग, CCTV फुटेज होने का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 11:45AM | Updated Date: May 29 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2015 में एतिहासिक जीत के साथ सत्ता में आई आम आदमी पार्टी  के विधायक लगातार सुर्खियों में रहे हैं। इस बार मामला जनकपुरी से ‘आप’ विधायक राजेश ऋषि के साथ जुड़ा है। विधायक राजेश ऋषि ने आरोप लगाया है कि उनके घर फायरिंग हुई है। विधायक के मुताबिक, उनके घर पर फायरिंग का वीडियो भी उनके पास है, दरअसल उन्होंने घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग होने की बात कही है।
 
राजेश के मानें तो रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे के कुछ लोग उनके घर के पास पहुंचे। पहले उनका किसी बात पर विवाद हुआ और फिर उन लोगों ने फायरिंग कर दी। विधायक का कहना है कि फायरिंग के बाद सभी लोग फरार हो गए। जिन लोगों को विधायक राजेश ऋषि के साथ विवाद हुआ, क्या वे उन्हें जानते थे? यह बात नहीं पता चल पाई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »