29 Mar 2024, 11:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आईएनएस तारिणी गोवा पहुंचीं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 9:17AM | Updated Date: May 21 2018 9:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छोटी पाल नौका में समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने के साहसिक और विरले अभियान पर निकला नौसेना की जांबाज महिला अफसरों का दल  गोवा पहुंच गया और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को इनका स्वागत करेंगी। रक्षा मंत्री के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट ट्विट में लिखा है, ‘आईएनएसवी तारिणी करीब करीब गोवा पहुंच गई है और रक्षा मंत्री 21 मई को अभियान दल का स्वागत करेंगी।’
 
अभियान दल ने समुद्र के रास्ते अपने 8 महीने चले अभियान के दौरान आॅस्ट्रेलिया के फ्रेमन्टाइल, न्यूजीलैंड के लेटिल्टन से पोर्ट स्टेनली (फाल्कलैंड) , दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन और मारिशस होते हुए पांच चरणों में अपना अभियान पूरा किया है।  दल ने पांच देशों, चार महाद्वीपों और तीन महासागरों को पार करते हुए कुल 21 हजार 600 समुद्री मील का सफर तय किया।
 
भूमध्य रेखा क्षेत्र से भी अभियान दो बार गुजरा। इस दौरान दल ने 41 दिन प्रशांत सागर में बेहद कठिन मौसम में गुजारे। उन्होंने 60 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा तथा 7 मीटर ऊंची लहरों को मात देते हुए लंबी दूरी तय की है। दल ने बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए समुद्र का माउंट एवरेस्ट कहे जाने वाले दुर्गम समुद्री क्षेत्र केप हॉर्न में तिरंगा लहरा कर उसे पार किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »