29 Mar 2024, 20:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार ने 19 लाख करोड़ लूटे : शरद यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2018 3:14PM | Updated Date: May 13 2018 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुये कहा है कि उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर करों के माध्यम से देश की जनता के 19 लाख करोड़ रुपये लूट लिये हैं और उनकी सरकार 'तेल की लूट' पर चल रही है।
 
यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने जब से सत्ता संभाली है तब से कच्चे तेल की कीमतों में आयी कमी का लाभ जनता को देने की बजाय अपनी झोली भरने में लगी हुयी है और उसने विभिन्न करों के माध्यम से 19 लाख करोड़ रुपये की कमायी की है। इसका कुछ हिस्सा उसने राज्यों को भी दिया है। उन्होंने आंकड़े देते हुये कहा कि पेट्रोल और डीजल पर करों के जरिये केंद्र सरकार ने 11.48 लाख करोड़ रुपये तथा राज्यों ने 08.13 लाख करोड़ रुपये कमाये।
 
मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुये उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के ऊंचे दामों ने देश में भारी तबाही मचा रखी है। देश के लोग खासकर मध्यम वर्ग और किसान इससे बहुत परेशान है। मोदी और उनकी पार्टी के नेता लोगों की परेशानी दूर करने के उपाय करने की बजाय गैरजरूरी मुद्दे उठाकर समाज को बांटने और ध्रुवीकरण करने में लगे हुये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में देश में गैरजरूरी मुद्दों पर जितनी बहस और विवाद हुये उतने देश में कभी नहीं हुये।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कामकाज को लेकर देश के लोगों में बहुत गुस्सा है और अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में इसका सत्ता से बाहर होना तय है। यह सरकार लोगों को संविधान में मिले उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही है। दलितों ने भारत बंद के जरिये सड़क पर उतर कर अपना गुस्सा जगजाहिर कर दिया है। देश के विभिन्न हिस्सों में किसान आंदोलनरत हैं। मजदूर भी इस सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »