29 Mar 2024, 03:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पोखरण परमाणु दिवस: भारत बना है दुनिया की अग्रणी एटमी ताकत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 10:20AM | Updated Date: May 12 2018 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। बीजेपी ने पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस की 20वी वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि आज भारत सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी के 1998 में लिए गए साहसिक फैसले के कारण ही दुनिया की अग्रणी एटमी ताकत बना है।  
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित शक्ति एवं गौरव दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के महामंत्री नरेश बंसल ने कहा अटल बिहारी वाजपेई का 1998 में लिया गया फैसला बेहद साहसिक फैसला था। क्योंकि उस समय दुनिया रूस और अमेरिका के गुटों में बंटी हुई थी और कोई भी परमाणु संपन्न देश किसी अन्य देश को यह शक्ति प्राप्त करने नहीं देना चाहता था।
 
तरह-तरह की सहायता रोकने की धमकियां और आर्थिक प्रतिबंध की परवाह ना करते हुए दुनिया के किसी देश को बिना कानोकान खबर हुए जिस सफल योजना और रणनीति से उन्होंने परमाणु विस्फोट के कार्यक्रम को संपन्न कराया वह अपने आप में बड़ी सफलता थी।   इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने कहा कि अपने से पहले देश को मानने वाला व्यक्ति ही ऐसा निर्णय ले सकता है। आज भी आवश्यकता इसी बात की है कि सभी कार्यकर्ता और देशवासी अपना निजी हित और स्वार्थ त्यागकर देशहित के लिए काम करें।
 
उनका कहना है कि देश और समाज के लिए काम करने वाले लोग ही हमेशा याद किए जाते हैं और पूजे जाते हैं।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि वह भी परमाणु विस्फोट करने वाली टीम में शामिल थे और इस दौरान वह 300 फिट गहरे गड्ढे में गिर गए थे और तीन दिन के अथक प्रयास के बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया था। उन्होंने इस अवसर पर मशहूर शायर कमल जियाई की नज्म 'पांच सूरज बो दिए हैं हमने रेगिस्तान में' भी पढ़कर सुनाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »