29 Mar 2024, 06:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत सरकार लिखी कार में हो रही थी शराब की तस्करी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 10:13AM | Updated Date: May 10 2018 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कार पर भारत सरकार का स्टीकर लगाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली और मेरठ में सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान मेरठ के हापुड़-चुंगी स्थित पटिल्यापुर निवासी 28 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपी के पास से केवल हरियाणा बिक्री की 55 पेटी शराब और 10 पेटी बियर बरामद की। जांच के दौरान पता चला कि कार में विशेष तरह की जगह बनाकर अवैध शराब छुपाकर रखी जाती थी। पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया वेलकम थाना पुलिस को सूचना मिली कि अवैध शराब लेकर एक कार इलाके से गुजरने वाली है। इस पर पुलिस ने केशव चौक फ्लाईओवर के पास सफेद रंग की उक्त कार को रोका। उस पर सामने और पीछे भारत सरकार का स्टीकर लगा था। तलाशी लेने पर कार में अवैध शराब की पेटियां रखी पाई गर्इं।
 
पहले आॅटो चलता था
गिरफ्तार आरोपी कुछ समय पूर्व तक मेरठ में आॅटो चलाता था। इसी साल जनवरी में वह दिल्ली आया। यहां आकर उसने विजय विहार इलाके में जूस की दुकान खोली। उसकी मुलाकात शराब तस्कर हसन से हुई, जिसके कहने पर वह हरियाणा से शराब तस्करी कर दिल्ली और मेरठ ले जाने लगा। हसन ने ही उसे भारत सरकार का स्टीकर लगी कार उपलब्ध कराई थी। इसका मकसद यह था कि स्टीकर वाली कार को कोई रोकेगा नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »