28 Mar 2024, 19:32:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया में भारत का डंका, ताकतवर 25 देशों में चौथे नंबर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2018 10:07AM | Updated Date: May 9 2018 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया में भारत की ताकत का डंका अब बजने लगा है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र सूचकांक के 25 देशों में भारत को चौथे स्थान पर सबसे ताकतवर देशों की सूची में रखा गया है। पूरी दुनिया में ताकत को मापने वाले सूचकांक में भारत को भविष्य की असाधारण ताकत के रूप में बताया गया है। इसमें कहा गया कि भारत एशिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। हालांकि रक्षा नेटवर्क और आर्थिक संकेत में इसे पीछे रखा गया है, जबकि चीन की ताकत ऊपरी दो स्थान पर बरकरार है।
 
लोवी इंस्टिट्यूट एशिया पावर इंडेक्स में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 25 देशों की ताकत का आकलन करता है। यह संस्था पाकिस्तान, रूस, आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका में भी ताकत मापती है। किसी भी देश की ताकत को मापने के लिए आठ बातों का ध्यान रखा जाता है, जिनमें आर्थिक संसाधन, सैन्य क्षमता, लचीलापन, भविष्य के रुझान, राजनयिक प्रभाव, आर्थिक रिश्ते, रक्षा नेटवर्क और सांस्कृतिक प्रभाव शामिल हैं। आॅस्ट्रेलियाई थिंक टैंक द लोवी इांस्टट्यूट शुरुआती सूचकांक में भारत चौथे स्थान पर रखा गया है।
 
भारत का यूं किया गया आकलन
रिपोर्ट के मुताबिक भारत और जापान दोनों ही सबसे बड़ी शक्तियां हैं। जापान जहां स्मार्ट ताकत है वहीं भारत भविष्य की विशाल ताकत है। रिपोर्ट में अमेरिका जहां पूर्व-प्रतिष्ठित ताकत है, वहीं चीन एक उभरती महाशक्ति है, जो तेजी से अमेरिका की बराबरी हासिल कर रही है। संस्थान ने कहा, दुनिया की चार बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से तीन एशिया में हैं। संस्थान के मुताबिक 2025 तक दुनिया की दो तिहाई आबादी एशिया में होगी, जबकि पश्चिम में सिर्फ दस प्रतिशत फीसदी आबादी ही रह रही होगी।
 
एशिया-प्रशांत में चौथी बड़ी ताकत 
इस सूचकांक में भारत को आर्थिक संसाधन, सैन्य क्षमता, राजनयिक प्रभाव के मानकों पर चौथे स्थान पर जबकि लचीलेपन में पांचवें स्थान पर रखा गया है। सांस्कृतिक प्रभाव और भविष्य की प्रवृत्तियों को लेकर यह तीसरे स्थान पर रखा गया है जबकि आर्थिक रिश्तों के मानक पर भारत सातवें और रक्षा नेटवर्क के मामले में 10वें स्थान पर रहा है।
 
उच्च, मध्यम ताकत वाले देश
चीन की ताकत ऊपरी दो स्थानों पर बरकरार रखी गई है। वहीं रूस, आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान, ताईवान, फिलिपींस और उत्तर कोरिया को मध्यम ताकत का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा बांग्लादेश, ब्रुनेई, म्यांमार, श्रीलंका, कंबोडिया, मंगोलिया, लाओस और नेपाल को मामूली ताकत का दर्जा दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »