19 Apr 2024, 16:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक से आया तूफान अब पहुंचा हरियाणा और दिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 10:37AM | Updated Date: May 8 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के 15 राज्यों में भारी आंधी-तूफान को लेकर जारी की गई मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। पाकिस्तान से राजस्थान के बीकानेर में सोमवार देर शाम रेतीले तूफान का गुबार पहुंच गया जो हरियाणा और दिल्ली तक पहुंच गया।  
 
हरियाणा की तरफ से आए तूफान की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। दिल्ली और हरियाणा में रेत का गुबार फैल गया है। एहतियातन हरियाणा,यूपी और दिल्ली में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तूफान की वजह से दिल्ली और गुडगांव के बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई।  दिल्ली में देर रात इस परिस्थिति से निपटन के लिए सरकार ने कई बैठकें कीं।
 
आज शाम तक होगा चरम
मौसम विभाग और भारत सरकार के भू-विज्ञान मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली में मंगलवार दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक 50-50 किमी प्रति घंटे की तेजी से धूल भरी हवाएं चलेंगी और शाम 5.30 बजे यह तूफान अपने चरम पर हो सकता है। 
 
मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरप्रदेश, बिहार,मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित हो सकते हंैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »