24 Apr 2024, 00:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौसम विभाग की नई चेतावनी, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी भारी बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 9:57AM | Updated Date: May 8 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तरी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों के अलावा दक्षिणी भारत के दूरदराज इलाकों में आज आंधी तूफान और भारी बारिश तथा ओलावृष्टि होने का अनुमान है। तू्फान के दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 
 
खराब मौसम की आशंका में राजधानी दिल्ली में आठ मई को सायंकालीन स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में तूफान और बारिश आने की पुरजोर आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में संभावित तूफान कमजोर पड़ गया है। 
 
हालांकि मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली सहित आठ राज्यों में तूफान की चेतावनी को बरकरार रखा है, इसके मद्देनजर सभी संबद्ध राज्यों में आपदा प्रबंधन केन्द्रों से हर स्थिति से निपटने के लिये जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। 
 
पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा और साथ ही बिहार और दक्षिण में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल के दूरदराज के हिस्सों में भी तूफान और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के दिल्ली स्थित मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के निदेशक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि संभावित इलाकों में आज दोपहर हवा के कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के कारण तूफान भी अब कमजोर पड़ गया है।
 
इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। डा. श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार को उत्तरी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ धूल भरे आंधी-तूफान के खतरे की अगले 48 घंटे के लिये चेतावनी जारी की गयी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »