28 Mar 2024, 16:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर हमला, कहा - मुश्किल दौर में गुजर रहा देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 4:21PM | Updated Date: May 7 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्नाटक। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर जमक हमला बोल रहे हैं। बीजेपी की ओर से कांग्रेस को घेरने की कमान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल रखी है, तो बीजेपी पर हमले की जिम्मेदारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाल रखी है। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर हमले के लिए अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमले के लिए उतार दिया है। मैदान में आते ही डॉ सिंह ने मोदी और उनकी सरकार पर बड़ा हमला किया। 
 
डॉ. सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की वजह से देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बैंकिंग व्यवस्था के प्रति आम लोगों का विश्वास घट रहा है। हाल के दिनों में जो नगदी संकट था, उसे टाला जा सकता था। बेंगलुरु की राजधानी कर्नाटक में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर दो बड़ी गलतियां कीं। नोटबंदी और हड़बड़ी में जीएसटी लागू करने के उनके फैसले का नुकसान देश की अर्थव्यवस्था को झेलना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »