20 Apr 2024, 00:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यूजीसी ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची, ये हैं फर्जी विवि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 10:42AM | Updated Date: Apr 26 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर में 24 विश्वविद्यालय फर्जी हैं। यूजीसी ने पब्लिक नोटिस के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए इन फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची भी जारी की है। खास बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में इनमें से आठ फर्जी विश्वविद्यालय धड़ल्ले से चल रहे हैं।  यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि दाखिले से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर विश्वविद्यालय, कॉलेज या फिर शिक्षण संस्थान की सत्यता, रेटिंग अवश्य जांच कर लें। ये फर्जी विश्वविद्यालय यूजीसी से मान्यता प्राप्त नहीं हैं, इसलिए वे डिग्री भी नहीं दे सकते हैं। 
 
ये हैं फर्जी विवि
- महिला ग्राम विद्यापीठ इलाहाबाद (वीमेन्स यूनि.)
- गांधी हिंदी विद्यापीठ प्रयाग इलाहाबाद
- नेशनल यूनि. आॅफ इलेक्ट्रो कांप्लेक्स होम्योपैथी कानपुर
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनि. अलीगढ़
- उत्तरप्रदेश विश्वविद्यालय कोसीकला मथुरा
- महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय प्रतापगढ़
- कमर्शियल यूनि. लिमिटेड दिल्ली
- इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद इन्सीट्यूशनल एरिया नोएडा 
- यूनाइटेड नेशन्स यूनि. दिल्ली
- वोकेशनल यूनि. दिल्ली
- एडीआर सेन्ट्रिक ज्यूरिडिकल यूनि. दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एंड इंजीनियरिंग दिल्ली
- विश्वकर्मा ओपन यूनि., वाराणसी
- संस्कृत विवि 
- यौन उत्पीड़न के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यत्मिक विश्वविद्यालय   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »