25 Apr 2024, 00:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यशवंत सिन्हा ने किया बीजेपी छोड़ने का ऐलान, बोले- खतरे में देश का लोकतंत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 1:52PM | Updated Date: Apr 21 2018 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज बीजेपी को छोड़ने का ऐलान किया है। सिन्हा ने ये कहते हुआ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है कि देश में इस वक्त लोकतंत्र पर खतरा है। इतना ही नहीं उन्होंने बजट सत्र में गतिरोध को केंद्र की साजिश तक करार दे दिया। सिन्हा ने देश में चल रही कैश किल्लत के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली और आरबीआई को जिम्मेदार ठहराया है।
 
वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री विपक्ष नेताओं से बात क्यों नहीं करते।  बता दें कि इससे पहले भी नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर भी सिन्हा ने एपनी ही पार्टी बीजेपी को घेरा था। कुछ ही दिन पहले सिन्हा ने कहा था कि चार साल पूरे कर चुकी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। 
 
नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे है। इससे पहले वो राज्य वित्त मंत्री भी रह चुके है। हाल ही में वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एयर इंडिया की बिक्री को अगले साल तक टालने की सलाह दी थी और उन्होंने ट्वीट करके नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा को हटाने की मांग भी रखी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »