28 Mar 2024, 15:36:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति को सौंपा महाभियोग का नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 3:21PM | Updated Date: Apr 20 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने आज उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू से मिलकर भारत के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग चलाने का नोटिस दिया। सूत्रों के अनुसार, सात राजनीतिक दलों से राज्यसभा के 60 से ज्यादा सदस्यों ने प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग का नोटिस दिया। महाभियोग के नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में कांग्रेस, राकांपा, माकपा, भाकपा, सपा और बसपा के सदस्य शामिल हैं। इन दलों के नेताओं ने आज पहले संसद भवन में बैठक की और महाभियोग के नोटिस को अंतिम रूप दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »