28 Mar 2024, 16:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा: साक्षी महाराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 1:10AM | Updated Date: May 27 2015 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने यह कहकर नए विवाद को जन्म दिया कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और इसे भव्य रूप देने का काम लोकसभा चुनाव से पहले 2019 तक कर लिया जाएगा।

महाराज ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर था और भव्य रूप में भविष्य में भी इसका वहां अस्तित्व रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसे भव्य रूप देने का काम लोकसभा चुनाव से पहले वर्ष 2019 तक पूरा कर लिया जायेगा।

साक्षी ने एक सवाल पर कहा कि राम मंदिर भाजपा का मुद्दा नहीं है बल्कि संतों का है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा का मुद्दा नहीं बल्कि हम संतों का है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान हमने सभी राजनीतिक पार्टियों से समर्थन मांगा था लेकिन सिर्फ भाजपा ने ही हमारा साथ दिया।

जहां तक मंदिर निर्माण का सवाल है तो अयोध्या में राम लला बिराजमान है और यह वहीं हमेशा रहेंगे। अब बाबरी मस्जिद के नाम पर यहां किसी को भी एक पत्थर तक रखने नहीं दिया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »