29 Mar 2024, 17:48:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नाबालिगों से दुष्कर्म के दोषियों को सजा दिलाए मोदी - राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 2:56PM | Updated Date: Apr 16 2018 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2016 में 19 हजार से ज्यादा नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दर्ज मामलों को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए वाकई गंभीर हैं तो उन्हें इन मामलों के दोषियों को जल्द सजा दिलानी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया ,'वर्ष 2016 में नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म के 19675 मामले दर्ज किए गए। यह शर्मनाक है। गांधी ने मोदी के उस बयान को उद्धृत किया जिसमें उन्होंने देश की बेटियों को न्याय दिलाने की बात कही थी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री बेटियों को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हैं तो उन्हें इन मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करवाकर दोषियों को दंडित करवाना चाहिए। गांधी ने ट्विट के साथ हैशटैग 'स्पीकअप' यानी 'आवाज उठाइये 'भी जोडा है। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ वर्ष की बच्ची और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले की पीड़तिाओं को न्याय दिलाने के लिए श्री गांधी ने बीते शुक्रवार को आधी रात में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »