20 Apr 2024, 02:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के नेतृत्व में भारत विशिष्ट राष्ट्रों के क्लब में शामिल: लेखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2015 8:35PM | Updated Date: May 26 2015 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। केंद्र में राजग सरकार के एक साल पूरा करने के साथ भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्रों में बहुत प्रगति की है तथा देश विशिष्ट राष्ट्रो के क्लब में शामिल हो गया है। भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे रक्षा क्षेत्र में सुधार हुआ है, हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार हुआ है।

चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण और पीएसएलवी सी23 के प्रक्षेपण ने भारत को विशिष्ट देशों के क्लब में शामिल किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद से वायुसेना को ताकत मिली। मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ अभियान स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमताओं पर जोर है।’’ लेखी ने कहा कि मौजूदा समय में 60 फीसदी से अधिक रक्षा जरूरतें आयात के जरिए पूरी होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्थिति बदलेगी और सरकार का लक्ष्य देश को उत्पादन महाशक्ति के रूप में तब्दील करना है।’’ सरकार के विदेश नीति के फैसलों के बारे में बात करते हुए लेखी ने कहा कि भाजपा सरकार के तहत अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु करार को समाधान तक ले जाया गया तथा आस्ट्रेलिया और कनाडा भारत की परमाणु जरूरतों के लिए यूरेनियम की आपूर्ति पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि नेपाल में भूकंप के बाद सफल अभियान चलाने के बाद भारत की छवि में इजाफा हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »