20 Apr 2024, 18:03:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नेपाल की घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 9:38AM | Updated Date: Apr 15 2018 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को अपने देशवासियों को आश्वस्त किया ै कि उनका देश आर्थिक समृद्धि के ऐतिहासिक मुहाने पर खड़ा है। इस आश्वासन के पीछे दरअसल उनका यह विश्वास है कि अब नेपाल भारत और चीन दोनों से बड़े पैमाने पर आर्थिक मदद हासिल कर सकता है।
 
साथ ही ओली के इस भरोसे के पीछे भारत सरकार की तरफ से उन्हें दिया गया आश्वासन भी है। पिछले दिनों नई दिल्ली की यात्रा के दौरान भारत ने ओली और उनकी कैबिनेट को साफ तौर पर बताया कि भारत अब न तो नेपाल की आंतरिक राजनीति में कोई हस्तक्षेप करने की मंशा रखता है और न ही आने वाले दिनों में नेपाल को आवश्यक सामान की आपूर्ति में कोई बाधा उत्पन्न की जाएगी।
 
विदेश मंत्रालय के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक ओली के सत्ता में आने के बाद जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नेपाल की यात्रा पर गई थीं, तभी उनकी बातचीत में आपसी विश्वास बहाली पर सबसे ज्यादा बात हुई थी। वामपंथी गठबंधन की सरकार बनाने के बाद ओली को इस बात की आशंका थी कि भारत की तरफ से उनकी सरकार में कुछ अड़ंगा डाला जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »