20 Apr 2024, 02:10:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साल के अंत तक शुरू हो जाएगा बुलेट ट्रेन का निर्माण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 10:23AM | Updated Date: Apr 14 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुंबई से अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को ढाई सौ से तीन हजार रुपए तक किराया देना होगा, जो उनके गंतव्य पर निर्भर करेगा। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की टॉप स्पीड 320 किमी/घंटा होगी। इसका निर्माण इसी वर्ष के अंत तक शुरू होने तथा परिचालन 2022 तक होने की उम्मीद है।
 
सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के संभावित किराए का पहला आधिकारिक संकेत देते हुए नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक अचल खरे ने मीडियाकर्मियों को बताया कि किराए की यह दर मौजूदा अनुमानों और हिसाब पर आधारित है। उन्होंने कहा मुंबई और अहमदाबाद के बीच का किराया तीन हजार रुपए होगा, जबकि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और ठाणे के बीच किराया 250 रुपए। इस ट्रेन में एक बिजनेस क्लास होगी, जिसका किराया तीन हजार रुपए से अधिक रखे जाने की संभावना है।
 
ठाणे और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बीच इस हाईस्पीड ट्रेन से मात्र 15 मिनट में पहुंचा जा सकेगा और वह भी ढाई सौ रुपए में, जबकि टैक्सी से करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है और 650 रुपए किराया लगता है। एक ट्रेन में दस डिब्बे होंगे, जिनमें से एक बिजनेस क्लास होगा। खरे ने बताया कि परियोजना के तहत निर्माण कार्य इस साल दिसंबर में शुरू हो सकता है, क्योंकि उस वक्त तक भूमि अधिग्रहण हो जाने की उम्मीद है। मंत्रालय को परियोजना के लिए 1415 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी और इसके लिए दस हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी कर चुकी है। क्रियान्वयन प्राधिकरण में तीन से चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जबकि परियोजना के निर्माण चरण के दौरान 30-40 हजार कामगारों को रखा जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »