29 Mar 2024, 10:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल सरकार कर गई एक करोड़ से ज्यादा का चाय-नाश्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 9:53AM | Updated Date: Apr 14 2018 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी का चाय-पानी काफी महंगा पड़ रहा है। आम आदमी की सियासत के बल पर सत्ता में आई अरविंद केजरीवाल की सरकार के खर्चे का चौंका देने वाला ब्योरा सामने आया है। आप ने अपने तीन साल के कार्यकाल में केवल चाय-नाश्ते पर ही एक करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए। इसमें से इस साल में 33 लाख रुपए का रिफ्रेशमेंट खाया गया, जबकि पिछले साल इसी रिफ्रेशमेंट पर 46 लाख रुपए खर्च किए गए थे। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है।
 
आरटीआई में हुआ खुलासा 
 
खबरों के अनुसार उत्तराखंड के हल्दवानी के रहने वाले एक्टिविस्ट हेमंतसिंह गौनिया ने इस संबंध में फरवरी में आरटीआई फाइल कर सीएम आॅफिस में हुए खर्चों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में बताया गया कि वित्त वर्ष 2015-16 की अवधि में चाय और नमकीन पर 23.12 लाख रुपए, जबकि 2016-17 की अवधि में 46.54 लाख रुपए खर्च किए गए। उसी तरह वित्त वर्ष-2017-18 की अवधि में चाय और नमकीन पर 33.36 लाख रुपए खर्चे। 2016 में 47.29 लाख रुपए में से 22,42,320 का बिल उनके सचिवालय आॅफिस और 24,86,921 का बिल उनके कैंप आॅफिस में आया।
 
मोबाइल फोन पर खर्च हुए लाखों
 
अरविंद केजरीवाल ने तीन साल में मोबाइल फोन पर ढाई लाख रुपए से अधिक खर्च किए। उनके दोनों फोन का बिल ढाई लाख रुपए से अधिक आया है। मार्च 2015 से फरवरी 2018 तक मुख्यमंत्री के एक मोबाइल का बिल 108851 और दूसरे मोबाइल का 147568 रुपए आया। आरटीआई के अनुसार वर्ष 2017 में दो कार खरीदने पर 4073736 रुपए खर्च किए गए। इनकी सर्विस व एसेसरीज लगाने में 82610 रुपए व मुख्यमंत्री के साथ चलने वाले दो वाहनों के पेट्रोल पर 9749 रुपए खर्च किए गए।
 
सीएम के स्वास्थ्य पर खर्च हुए 12 लाख रुपए 
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर पिछले तीन साल में करीब 12 लाख रुपए खर्च हुए हैं। वर्ष 2017-18 में 357605 रुपए, वर्ष 2016-17 में 725699 और वर्ष 2015-16 में 110927 रुपए का मेडिकल रीम्बर्समेंट लिया गया। वहीं गौनिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ऐसा खर्च है, जिस पर लगाम कसी जाना चाहिए और पैसा उन लोगों पर खर्च होना चाहिए, जिनको एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि सरकार अच्छे कार्यों के लिए अपने खर्चों में कटौती करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »