25 Apr 2024, 20:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राबड़ी के घर की सुरक्षा बहाल, अब पटना पुलिस के जवान हुए तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 9:40AM | Updated Date: Apr 13 2018 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सुरक्षा में कटौती करने के मामले में नया मोड़ आया है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को वापस लेते हुए राबड़ी देवी के आवास की सुरक्षा बहाल कर दी है। इसके बाद अब पटना पुलिस के जवान और अधिकारियों को भी राबड़ी देवी के घर के बाहर तैनात देखा गया।

जानकारी के अनुसार राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। उनके आवास के बाहर दस पटना पुलिस के जवान, एक एएसआई अधिकारी और स्पेशल ब्रांच की टीम के अधिकारियों को देखा गया। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में इन जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। बता दें कि मंगलवार को राबड़ी देवी के आवास के बाहर तैनात 32 बिहार मिलिट्री पुलिस के जवानों को हटा दिया गया था। इसके बाद विपक्ष द्वारा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »