19 Apr 2024, 05:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

81% के इजाफे के साथ बीजेपी की कमाई हुई दोगुनी, कांग्रेस हुई गरीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 11:14AM | Updated Date: Apr 11 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा की आमदनी 2015-16 से 2016-17 के बीच 81.18 फीसदी बढ़कर 1,034.27 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जबकि इसी अवधि में कांग्रेस की आमदनी 14 फीसदी घटकर 225.36 करोड़ रुपए रही। एडीआर यानी एसोसिएशन आॅफ डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स  की मंगलवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
 
सात राष्ट्रीय दलों- भाजपा, कांग्रेस, बसपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, माकपा, भाकपा और तृणमूल कांग्रेस की कुल घोषित आय 1,559.17 करोड़ रुपए रही, जबकि इन पार्टियों ने 1,228.26 करोड़ रुपए खर्च किए। चुनाव आयोग में दाखिल विवरणों पर आधारित इस रिपोर्ट से भाजपा और कांग्रेस की कुल आय, उनके व्यय और आय के स्रोत की तुलना की गई है।
 
भाजपा ने चंदे, कांग्रेस ने कूपन से की कमाई 
रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले 2016-17 में भाजपा की आय 570.86 करोड़ रुपए से 81.18 फीसदी यानी 463.41 करोड़ रुपए बढ़कर 1034.27 करोड़ रुपए हो गई। दूसरी तरफ, कांग्रेस की आय 261.56 करोड़ रुपए से 14 फीसदी यानी 36.20 करोड़ रुपए  घटकर 225.36 करोड़ रुपए रह गई। भाजपा ने 2016-17 के दौरान 997.12 करोड़ रुपए की आय का स्रोत अनुदान, चंदा या आर्थिक सहयोग बताया। कांग्रेस की सर्वाधिक कमाई 115.644 करोड़ रुपए उसके द्वारा जारी किए गए कूपनों से हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »