29 Mar 2024, 13:13:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक: चुनाव से पहले कांग्रेस में लौट सकते हैं एमएस कृष्णा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 9:46AM | Updated Date: Apr 11 2018 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भाजपा नेता एमएस कृष्णा एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। कृष्णा की एक समय में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिनती होती थी, लेकिन पिछले साल ही उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एमएस कृष्णा एक बार फिर घर वापसी कर सकते हैं।
 
बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्मंत्री और यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे एमएस कृष्णा ने कांग्रेस से नाराजगी के चलते पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं सूत्रों के अनुसार वह अपनी पुरानी पार्टी में लौटने का मन बना रहे हैं। वहीं एक वरिष्ठ कांग्रेसी का कहना है कि एमएस कृष्णा को न तो भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और न ही राज्य इकाई में कोई महत्व नहीं मिल रहा है। भाजपा ने उनकी बेटी शम्भवी को बेंगलुरु की राजा राजेश्वरीनगर सीट से विधानसभा का टिकट देने से मना कर दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »