23 Apr 2024, 23:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार की पोल खोलने के लिए कांग्रेस करेगी इस दिन महारैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 5:14PM | Updated Date: Apr 7 2018 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वादा पूरा नहीं करने, झूठे सपने दिखाकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है और अब उसकी असलियत सामने लाने के लिए 29 अप्रैल को यहां विशाल रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले देश की जनता से कई वादे किए थे। सत्ता में आने के बाद उसने स्मार्ट सीटी बनाने जैसे अनेक लुभावने सपने दिखाए और देश को गुमराह करती रही लेकिन धरातल पर कुछ काम नहीं किया। मोदी सरकार के काम की असलियत सबके सामने लाने की जरूरत है और इसके लिए कांग्रेस रैली का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि रैली 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और मोदी सरकार के कामकाज की पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे आने की दिन की बात की थी लेकिन चार साल में किसी वर्ग को यह महसूस नहीं हुआ। उल्टे भय, नफरत और ंिहसा का माहौल पैदा किया गया है।

       गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा माहौल के हिसाब से बदलता रहता है। वह एक मुद्दे पर काम नहीं करती बल्कि राजनीतिक लाभ अर्जित करने के लिए पल पल मुद्दे बदलती है। सरकार में महत्वपूर्ण स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को भर दिया है। यह अतिवादी पार्टी है और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। उसकी पोल अब खुद ही खुलने लगी है और उसे समझना चाहिए कि सिर्फ जुमलेबाजी के सहारे राजनीति करने का समय निकल चुका है। उन्होंने कहा कि रैली में कांग्रेस भाजपा की पोल खोलेगी और देश को बताएगी कि किस तरह से मोदी सरकार लोगों को गुमराह कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »