20 Apr 2024, 00:42:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान और चीन सीमा पर वायुसेना करेगी युद्धाभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 10:48AM | Updated Date: Apr 7 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर पिछले लगभग एक वर्ष के घटनाक्रम के बीच वायुसेना उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर अपना अब तक का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास करने जा रही है।

'गगन शक्ति 2018' नाम के इस अभ्यास में पहली बार वायुसेना के साथ साथ नौसेना तथा थलसेना भी संयुक्त अभ्यास में अपने जौहर दिखाएंगी। वायुसेना के सूत्रों के अनुसार 10 से 23 अप्रैल के बीच शुरू होने वाले इस अभ्यास की निश्चित तारीख तय नहीं की गई है, क्योंकि इसका उद्देश्य  किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए 'शॉर्ट नोटिस' पर तैयार रहने का अभ्यास करना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »