20 Apr 2024, 16:10:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी के डर से सांप, नेवले कुत्ते, बिल्ली सब साथ हो गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 10:27AM | Updated Date: Apr 7 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दोबारा सत्ता हासिल करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया का सपना पूरा करने में मदद करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने एकजुट हो रहे विपक्ष पर तंज करते हुए शाह ने कहा देश में आई मोदीजी की बाढ़ से डरकर सांप, नेवला, बिल्ली, कुत्ते सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा देश की जनता को मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और 2019 में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

आरक्षण खत्म नहीं होने देगी भाजपा
 
एससी-एसटी मुद्दे पर अमित शाह ने कहा दलितों की भावनाओं को आहत करने के लिए विपक्ष झूठे बयान दे रहा है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ इस समुदाय के लोग भारत बंद का आह्वान करते हुए सड़कों पर उतरे थे। उस दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि हजारों दलित भाई-बहन सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »