25 Apr 2024, 09:45:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली: खराब मौसम की वजह से 24 विमानों के रूट बदले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 10:17AM | Updated Date: Apr 7 2018 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। शाम को चली तेज आंधी के चलते 24 विमानों के रूट बदलना पड़े। वहीं बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन इससे पहले चली धूलभरी आंधी के कारण अंधेरा छा गया, जिससे आवागमन पर असर पड़ा।

धूलभरी आंधी से थमी रफ्तार

राजधानी में कई जगह आंधी से नुकसान होने की भी खबर है। आंधी के कहर से एक पेड़ टूटकर पास ही खड़े आॅटो रिक्शा पर गिर गया। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में जाम की स्थिति भी निर्मित हुई। अकबर रोड पर आंधी से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। आंधी इतनी तेज थी कि चालकों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस तरह अचानक बिगड़े मौसम से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

बारिश से तापमान में आई गिरावट
 
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आई बदलाव की वजह से तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम में हुई तब्दीली को लेकर मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तन ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत में इस वक्त दो वेदर सिस्टम काम कर रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण से हवा उत्तर भारत की ओर आ रही है तो दूसरी तरफ पूरब से पश्चिम की ओर नमी भरी हवा चल रही है। इसके चलते उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में नमी बढ़ गई है और बढ़े हुए तापमान के बीच मौसम में यह बदलाव होने से धूल भरी आंधी चली और कई क्षेत्रों में बारिश हुई।
 
पांच-छह दिन में कई प्रदेशों में बदलेगा मौसम
 
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच-छह दिन तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के तमाम क्षेत्रों में मौसम में तब्दीली देखी जाएगी। कुछ इलाकों में आंधी के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के डायरेक्टर के अनुसार 8 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम हिमालय में एक बार फिर मौसम बदलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »