20 Apr 2024, 15:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संसद परिसर में आपस में भिड़े राजग-कांग्रेस के सांसद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 12:34PM | Updated Date: Apr 6 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद आज संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के सामने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तथा कांग्रेस के सांसद एक-दूसरे पर 'लोकतंत्र की हत्या' का आरोप लगाते हुये आमने-सामने आ गये। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये, नारेबाजी की, मार्च निकाला तथा कुछ सांसद आपास में उलझ भी गये।
 
राजग के सांसद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित होते ही सत्र के दौरान सदन में कामकाज नहीं होने देने के लिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुये महात्मा गाँधी की प्रतिमा के सामने एकत्र हो गये। इनमें संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार सहित कई मंत्री शामिल थे। कुछ ही देर बाद कांग्रेस के सांसद भी उनके ठीक सामने आकर नारेबाजी करने लगे।
 
इसके बाद राजग के सांसद मार्च निकालते हुये बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक गये। कांग्रेस सांसदों ने भी उसी दिशा में मार्च शुरू किया, लेकिन अम्बेडकर की प्रतिमा तक पहुँचने से पहले ही वे वापस महात्मा गाँधी की प्रतिमा के सामने लौट आये। राजग की ओर से केंद्रीय मंत्रियों में मनोज सिन्हा, रामविलास पासवान, सत्यपाल सिंह, विजय गोयल, डॉ. हर्षवर्द्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, राम कृपाल यादव, वी.के. ंिसह, अर्जुन राम मेघवाल, उमा भारती और जे.पी. नड्डा भी मौजूद थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »