19 Apr 2024, 06:16:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा न आरक्षण हटाएगी और न ही हटाने देगी: शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 10:23AM | Updated Date: Apr 5 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार आरक्षण नहीं हटाएगी और न ही किसी को ऐसा करने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा संविधान में बीआर आंबेडकर द्वारा निर्धारित आरक्षण नीति को नहीं बदला जाएगा। अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर बुधवार को भुवनेश्वर पहुंचे शाह ने भवानीपाटना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
 
उन्होंने कहा कि ओडिशा में खदान से लेकर श्रमशक्ति तक सब कुछ होने के बावजूद यह राज्य लाचार प्रशासक होने के चलते गरीब है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। जनसभा में उमड़े जनसमूह से शाह ने कहा मैं भीड़ देखकर समझ गया हूं कि ओडिशा में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। यह भीड़ दर्शाती है कि नवीन सरकार ने ओडिशा का विकास नहीं किया, जबकि देशभर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का रथ दौड़ रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »