25 Apr 2024, 22:44:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल का ट्विटर वार, Video के जरिए PM को याद दिलाए वादे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 10:09AM | Updated Date: Apr 5 2018 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर आम जनता परेशान है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि र्इंधन के दाम से देश का गरीब और मध्यम वर्ग झुलस रहा है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिस पर लिखा 'गलत सूचनाओं का बादशाह'। इस वीडियो में पीएम का मजाक उड़ाया जा रहा है, जिसमें वह पूछते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए, आपकी जेब में पैसा आया कि नहीं आया। इसके बाद सलमान खान जोर से हंसते दिख रहे हैं।
 
इस वीडियो के साथ राहुल ने ट्वीट किया कि तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को उठाना पड़ता है। इस वीडियो में लगता है कि प्रधानमंत्री किसी और देश की बात कर रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिन में पेट्रोल के दाम साढ़े चार साल में सबसे अधिक बढ़े हैं। 
 
इस तरह बढ़े पेट्रोल के दाम
 
साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उस वक्त पेट्रोल की कीमत 71.51 रुपए प्रति लीटर थी। इसके बाद साल 2015 में यह घटकर 58.91 रुपए प्रति लीटर हो गई जिसके बाद लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे। 2016 में 59.35 रुपए प्रति लीटर और 2017 में 70.60 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं 2018 में पेट्रोल के दाम 73.95 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »