16 Apr 2024, 14:24:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कमल हासन ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना, बताया गुलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 6:07PM | Updated Date: Apr 4 2018 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुचिरापल्ली। मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) पार्टी के संस्थापक एवं प्रख्यात अभिनेता कमल हासन ने बुधवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार कावेरी मसले पर राज्य के अधिकारों की रक्षा करने की बजाय केन्द्र सरकार के 'गुलाम' की तरह काम कर रही है। हासन ने यहां संवाददाताओं से कहा, कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड के गठन की जिम्मेदारी केंद्र की है लेकिन तमिलनाडु सरकार एक दिन की  भूख हड़ताल करके या समय सीमा बीत जाने के बाद अवमानना याचिका  दाखिल करके अपनी जिम्मेदारी ने नहीं बच सकती।" उन्होंने कहा, तमिलनाडु सरकार राज्य के अधिकारों की रक्षा करने की बजाय केन्द्र के गुलाम की तरह काम कर रही है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि  केन्द्र सरकार उच्चतम न्यायालय के  16 फरवरी 2018 के फैसले पर अक्षरश: अमल करेगी और शीर्ष न्यायालय के आदेश के तहत छह सप्ताह की समय सीमा के अंदर कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का  का गठन करेगी। पत्रकारों के इस सवाल पर कि अन्नाद्रमुक के नेता भूख हड़ताल के दौरान खा-पी रहे थे, अभिनेता ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनका कभी भी भूख हड़ताल में विश्वास नहीं रहा और हो सकता है कि उनकी इस बात से अन्नाद्रमुक भी सहमत हो गयी हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »