29 Mar 2024, 00:25:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीमावर्ती गांवों में बंकर बनाएगी यह कंपनी, लोगों को फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 5:19PM | Updated Date: Apr 4 2018 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्माण क्षेत्र की सरकारी कंपनी एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड की जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में 14,460 बंकर बनाने की परियोजना को गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी कि गृह मंत्रालय ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे इन गांवों में बंकर निर्माण की योजना को हरी झंडी दिखा दी है। इस परियोजना की लागत करीब 415.73 करोड़ रुपए है। एनबीसीसी गृह मंत्रालय के लिए भारत-पाक सीमा और भारत-बंगलादेश सीमा पर पहले से ही बाड़ बनाने का काम कर रही है। एनबीसीसी शहरी विकास मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »